समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
-------------------------


Wednesday, May 25, 2016

जरूर बदल जाते हैं-हिन्दी कविता (jaroor badal jate hain-Hindi Poem)

मकान रहते वहीं रहते
घर के रूप 
जरूर बदल जाते है।

चमकते महल भी
इतिहास के खंडहर में
जरूर बदल जाते हैं।

कहें दीपकबापू धरती पर
इंसान बनता बहुरूपिया
यह अलग बात है
सभी एक दिन तस्वीर में
जरूर बदल जाते हैं।
-----------

दीपक  राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Saturday, May 7, 2016

एक विषय पर चित्त रखना ही धारणा है-पतञ्जलि योग दर्शन के आधार पर चिंत्तन लेख (A Hindi Article based on PatanjaliYogaDarshan)

हमारी देह स्थित चित्त की महिमा अजीब है। स्वप्न की तरह लुप्त होने वाले सांसरिक विषयों की तरफ भागता है तो स्थाई रूप से साथ रहने वाले अध्यात्मिक ज्ञान को देखना भी चाहता है। उस मनोरंजन में रमता है जो देह को थका देते हैं पर जिस अभ्यास से देह में शक्ति व स्थिरता आती है उस योग साधना में परिश्रम करने से कतराता है।
पतञ्जलि योग दर्शन में कहा गया है कि

‘देशबन्धश्चित्त्स्य धारणा।’
हिन्दी में भावार्थ-‘किसी एक देश (क्षेत्र या विषय) पर चित्त ठहराना धारणा है।’
व्याख्या-यहां देश से आशय समूचे भौतिक संसार के किसी क्षेत्र तथा शरीर के किसी विशेष अंग पर ध्यान केंद्रित कर उसका चिंत्तन करने से है जिसे धारणा भी कहा जाता है। कोई भी मनुष्य समस्त संसार का भ्रमण नहीं कर सकता पर योग साधना से वह सिद्ध बन जाता है जिसे संसार के किसी भी विषय, वस्तु या व्यक्ति का आंतरिक रूप जानने के लिये किसी बाह्य तत्व की आवश्यकता नहीं होती। इतना ही नहीं अंतरिक्ष के लिये भी वैज्ञानिक दूरबीनों का उपयोग करते हैं। अब तो उपग्रह भेजकर आकाश का अनुसंधान किया जाता है।  इस अनुसंधान से पश्चिम के वैज्ञानिकों ने जो निष्कर्ष अब निकाले हैं वह हमारे देश के प्राचीन योगी पहले ही देख चुके हैं। दरअसल भारतीय दर्शन की योग साधना एक ऐसी विधा है जिसमें न केवल भौतिक वरन् अभौतिक संसार का भी अध्ययन किया जा सकता है।  इसका यह आशय कतई नहीं है कि जो भी योग साधना कर रहा है वह सिद्ध है वरन् जिसका अभ्यास तथा प्रतिबद्धता इस विषय से प्रगाढ़ होगी वही सिद्ध बन सकता है।
योग साधक अपने अभ्यास के दौरान जितना ही अंतमुर्खी होगा उतना ही चिंत्तन के विषय का बाह्य रूप उसके सामने प्रकट होगा।  जिसने आष्टांग योगविद्या का अभ्यास किया वह हर विषय, व्यक्ति तथा वस्तु के भौतिक अभौतिक तत्वों को भी समझ लेता है। उसे अध्ययन, अनुसंधान तथा प्रयोग के लिये बाह्य साधनों की आवश्यकता नहीं होती। मनुष्य का मन व बुद्धि में नित्त नये अनुभव होते हैं।
----------------
दीपक  राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Wednesday, April 20, 2016

पराधीनता सबसे बड़ा दुःख-मनुस्मृति के आधार पर चिंत्तन लेख(Paradhinta sabse Badh dukhg-A Hindi thought based on ManuSmriti)


15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। 26 जनवरी 1950 को अपना स्वदेशी संविधान भी बना पर राज्य व शैक्षणिक प्रणाली यथावत रही। इसी कारण देश में एक नवपरतंत्र जीवन शैली का भी विकसित हुई इसका सबसे बड़ा प्रभाव नवशिक्षितों पर पड़ा। लोगों के निजी व्यवसाय में अपना पसीना बहाकर कमाने की प्रवृत्ति की बजाय नौकरी कर सभ्रांत दिखने की ऐसी प्रवृत्ति बढ़ी कि देश बेरोजगारी के ऐसे भंवर में फंसा कि अभी तक निकल नहीं पाया। हमारे यहां कहावत है कि ‘अपना हाथ जगन्नाथ’ पर अब उसकी जगह कहा जाने लगा है कि ‘अपना हाथ कर्ज के साथ’। स्थिति यह हो गयी है कि नौकरी पेशा लोग कर्ज लेकर वाहन वह मकान बड़ी शान से बना रहे हैं।  बाहर से विकसित दिखने वाला समाज अंदर से कितना खोखला है इसका अध्ययन करना चाहिये।
मनुस्मृत्ति में कहा गया है कि
--------------
सर्व परवशं दुःखं सर्वमात्मवशं सुखम्
एतद्विद्यातसमासेन लक्षणं सुखदंःखयोः।
हिन्दी में भावार्थ-किसी मनुष्य का कार्य दूसरे के अधीन है तो वह दुःख है। अपने अधीन कार्य का होना ही सुख है। यही सुखःदुःख का लक्षण है।
किसी भी राष्ट्र को तभी विकसित व शक्तिशाली माना जाता है जिसका समाज ठोस मुद्रा  से सराबोर होता है। तरल मुद्रा की बहुलता कभी भी संपन्नता का प्रमाण नहीं मानी जाती क्योंकि उसका प्रवाह एक से दूसरे हाथ की तरफ होता है। आज हम देखें तो देश में अधिकतर लोगों के जीवन का आधार ही परजीवी हो गया है। ऐसे में किसी बड़े अभियान की सफलता की सोचना ही गलत है। इतना ही नहीं लोग भले ही एक दूसरे को आपातकाल में सहायता की मदद का वादा करें पर उनमें उसे निभाने की क्षमता संदिग्ध होती है।  अगर हम चाहते है कि हमारा समाज दृढ़ हो तो ऐसी आर्थिक प्रणाली अपनानी होगी जिससे लोग आत्मनिर्भर हों न कि कर्ज चुकाने में संघर्षरत रहें।
------------------
दीपक  राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Thursday, April 14, 2016

रक्तकुंड अब नीर कहलाने लगे हैं-हिन्दी क्षणिकायें (Hindi ShortPoem)

रौशनी के रहवासी
अंधेरों के घेरे से
घबड़ाते हैं।
नहीं जानते
रौशनी के खंबे
अंधेरी बस्तियों के
मजदूर ही लगाते हैं।
-----------
सौदागर कर रहे
लोगों से घर में
रौशनी के लिये चांद का सौदा।
विज्ञापन के बीच जारी बहस
बेईमानी कम करने पर
भूले ईमानदारी का मसौदा।
----------------
अरसा हो गया
धरती से फरिश्तों को
लापता हुए
अब यादों में ही आते हैं।

अब तो शैतान ही
मुखौटा लगाकर
धोखा देने आते हैं।
-----------

जहान की चिंता करते
शब्दों के व्यापारी
चीज कोई बेचते नहीं
छवि बना लेते भारी।
सपने साथ वादों का
व्यापार अनवरत जारी
----------
हमने तो हमदर्दी जताई
वह रस्म मानकर सो गये।

हमारे दिल से निकले
शब्द हवा में खो गये।

दर्द हल्का करने का भ्रम
यूं ही ढो गये।
---------
आत्मघात करने वाले
अब वीर कहलाने लगे हैं।

ज़माने के लिये रोने वाले
अब पीर कहलाने लगे हैं।

कहें दीपकबापू रक्तकुंड
अब नीर कहलाने लगे हैं।
----------

दीपक  राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Saturday, March 26, 2016

कुशल राज्यप्रबंध में बौद्धिकवर्ग की भूमिका आवश्यक (Good Governes with GoodManegment-ChankyaNiti)


चाणक्य के अनुसार अर्थ के बिना धर्म की रक्षा नहीं की जा सकती। इसका यह आशय सामाजिक संगठनों के कर्णधार यह प्रचारित करते हैं कि उन्हें लोग पैसा दें तो वह समाज की रक्षा करें।  वह यह कभी इस बात पर चिंत्तन नहीं करते कि समाज के समस्त लोगों के पास पर्याप्त मात्रा में अर्थ या धन होगा तभी वह खड़ा रह पायेगा। धनवानों से धन लेकर सामाजिक संगठन फलते फूलते रहें पर अर्थसंकट से जूझ रहा समाज खड़ा नही रह पायेगा अंततः सामाजिक व धार्मिक संगठनों पर अस्तित्व का खतरा उत्पन्न होगा। हम देख रहे हैं कि सामाजिक व धार्मिक संगठनों के अनेक कर्णधार सामान्य जनों के बौद्धिक व धार्मिक शोषण तक ही अपनी गतिविधियां सीमित रखते हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि हमारे राज्य प्रबंध पर प्रभाव रखने के लिये तत्पर इन सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों को लोग कभी देश की आर्थिक स्थिति पर कुछ नहीं बोलते।
देश में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से अनेक प्रकार के विरोधाभास हैं।  भले ही विकास दर बढ़ रही हो पर आमजन पर अर्थ का भारी दबाव है। विशेषकर मध्यमवर्ग जो कि समाज की रीढ़ माना जाता है वह अस्तित्व बचाने का संघर्ष कर रहा है। इस अर्थयुग में जब पूरा बौद्धिकतंत्र ही धनपतियों के हाथ में हो वहां स्वतंत्र चिंत्तकों के पास अभिव्यक्ति के अधिक साधन नहीं है-ऐसे में बंधुआ बौद्धिक प्रचार माध्यमों पर आकर मोर्चा संभाल रहे हैं जो कि सामान्य जनमानस की मौलिक अभिव्यक्ति के संवाहक नहीं होते। अंतर्जाल पर सामाजिक जनसंपर्क पर इन स्वतंत्र मौलिक चिंत्तकों को अपने ही साधनों से चलना पड़ता है। इसके बावजूद यह देखकर खुशी होती है कि हमें सहविचारकों के शब्द यहां बहुत पढ़ने को मिलते हैं। इनमें से कई प्रेरणादायक लिखते हैं।
हमारे राज्यप्रबंध का अर्थशास्त्र ‘अमीरों से लेकर गरीबों का कल्याण करने के सिद्धांत’ पर चल रहा है। अमीर अगर ईमानदारी से अपने भाग का राजस्व  दें तो शायद राज्यप्रबंध का काम सुचारु रूप से चल जाये पर ऐसा हो नहीं रहा।  गरीब अमीर के संघर्ष के बीच अपना अस्तित्व बनाये रखने वाले बंधुआ बुद्धिजीवी भले ही मध्यम वर्ग के हैं पर उसकी चिंता नहीं करते। गरीबों का कल्याण मार्ग एक लोकप्रिय सूत्र बन गया है इसलिये उसे अपनाकर सम्मान व पद पाने के मोह में बंधुआ बुद्धिजीवी इसी राह पर चल रहे हैं। हमें उस पर आपत्ति नहीं है पर यह तय बात है कि जब तक मध्यम वर्ग स्वतंत्रता से सांस नहीं लेगा समाज का भला नहीं हो सकता। हम आज यह बात करते हैं कि भारत दो हजार वर्ष तक गुलाम रहा। हम उसे धर्म जाति या क्षेत्र से जोड़ देते हैं पर सच यह है कि इसका कारण कहीं न कहीं अकुशल राज्य प्रबंध रहा है। इतने सारे राजा इस देश में थे पर उनमें न एकता थी न ही कुशल प्रबंध की कला थी। प्रजा के असंतोष की वजह से उन्हें अपने राज्य गंवाने पड़े।
हम आज भी चंद्रगुप्त और अशोक के राज्य की चर्चा करते हैं इसका मतलब यह है कि इतिहास में अन्य राजा अकुशल या अलोकप्रिय थे। महत्वपूर्ण यह कि वही राजा लोकप्रिय थे जिन्होंने बुद्धि, कुशलता व पराक्रम का प्रतीक मध्यमवर्गीय लोगों को प्रश्रय दिया। जिन्होंने नहीं दिया उनके नाम इतिहास के अंधेरे में खो गये। यही सत्य है।
-----------
दीपक  राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Thursday, March 24, 2016

पेशेवर पहलवान क्या जाने योगफल का स्वाद (Peshewar Pahalwan Kya jane Yogafal ka Swad)

हमारे देश के अध्यात्मिक दर्शन का मूल तत्व योग साधना है। इसके आठभाग है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं पर इसके बावजूद अनेक अल्पज्ञानी इस पर गाहबगाहे टिप्पणियां करने लग जाते हैं। लोकतंत्र में वाणी की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होती है। यह ठीक भी है पर इसमें अब समस्या यह हो गयी है कि चाहे जो कुछ बोलने लगता है।  अनेक लोग प्रतिष्ठा के मद में इतने लिप्त हो जाते हैं कि अपने सर्वज्ञानी होने का भ्रम उनको हो जाता है। वह ऐसे विषयों पर भी बोल जाते हैं जिनके शास्त्र का अध्ययन उन्होंने नहीं किया होता वरन् इधर उधर से सुनकर अपनी राय बनाकर शब्द फैक देते हैं।  एक पेशेवर नकली पहलवान ने कह दिया कि ‘आलसी व बीमार लोग योग साधना करते हैं। ताकतवर को इसकी जरूरत नहीं है।’
वैसे एक ऐसे योगाचार्य को लक्ष्य कर उसने अपनी बात कही जिन्होंने वास्तव में योग साधना का समाज में बहुत प्रचार किया है पर उनकी वजह से ही अनेक लोग इसे शारीरिक व्यायाम समझने लगे हैं-एक तरह से जहां योग साधना प्रचार तो किया पर उससे साधकों को सीमित लक्ष्य तक ही रहने के लिये प्रेरित किया। देखा जाये तो पेशेवर पहलवान से एक पेशेवर योगाचार्य समाज के लिये अधिक बेहतर है-कम से कम अपने उसकी तरह महानायक होने का भ्रम तो नहीं पैदा करता।  बहरहाल पेशेवर पहलवान के बारे में कहा जाता है कि वह तयशुदा मुकाबले लड़ता है-मुक्केबाजी व कुश्ती खेल में इस तरह की चर्चा रहती है कि परिणाम न केवल तयशुदा होते हैं वरन् प्रहार भी दिखावटी होते हैं। अलबत्ता उसने पैसा व प्रचार खूब कमाया है जिससे उसके दिमाग में अपने  ज्ञानी होने का भ्रम होना स्वाभाविक है। उसे अब कौन समझाये कि योग के आठ भाग होते हैं जिनमें से गुजरने की आलसी सोच भी नहीं सकते और बीमारों के यह बस का नहीं होता। बीमारी भी देह की नहीं वरन् मन तथा विचार की भी होती है।
               आजकल आत्ममुग्धता की यह बीमारी पूरे समाज में फैल रही है कि  किसी भी विषय की किताब पढ़ने की बजाय उसका नाम पढ़कर ही लोग यह मानते हैं कि कि उन्हें ज्ञान हो गया। उर्दू की शायरी ने सभी लोग में यह अहंकार भर दिया है कि ‘खत का मजमून जान लेते हैं लिफाफा देखकर’। कथित नकली पर प्रसिद्ध पहलवान के बारे में हम  बस इतना ही कह सकते हैं कि वह स्वतः योग शास्त्र का अध्ययन करे फिर टिप्पणी करे।
-------------------

दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Sunday, March 13, 2016

राज्य जोंक की तरह व्यापार से कर वसूल करे-मनुस्मृति के आधार पर चिंत्तन लेख(State Must libral on Tax for Trade Devlopment-A Hindu Hindi Thought based on ManuSmiriti(

हमारे देश की अर्थव्यवस्था समाजवाद के उस उस खिचड़ी सिद्धांत पर आधारित है जो पूंजीवाद और जनवाद के मिश्रित तत्वों बना है। इस सिद्धांत के अनुसार धनिक से अधिक कर लेकर गरीब का कल्याण किया जाना चाहिये।  जिस कृषि को भारतीय अर्थव्यवसथा का आधार माना जाता है वहां से कोई कर नहीं वसूला जाता-अनेक लोगों ने राय दी थी कि बड़े किसानों पर कर लगना चाहिये पर भारतीय आर्थिक रणनीतिकर इस सोच से भी घबड़ाते हैं कि कहीं उन पर गरीब विरोधी होने का आरोप न लग जाये। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह कि समाजवाद के नाम पर नये पूंजीपति पैदा होने से रोका गया जिससे कथित विकास के नाम पर चंद औद्योगिक घराने परंपरागत रूप से अपना वर्चस्व बनाये हुए हैं।  उदारीकरण की प्रक्रिया में भी उन्हें ही सुविधायें मिल रही हैं। इससे हुआ यह कि हमारे यहां परंपरागत व्यापार  पर ही करों का बोझ पड़ा है जो कि मध्यमवर्ग ही संचालित करता है।
मनुस्मृति में कहा गया है कि

-----------
यथा फलेन युज्येत राजा कर्ता च कर्मणाम्।
तथ वेष्य नृपो राष्ट्रे कल्पयेत् सततं करान्।।
हिन्दी में भावार्थ-राज्य प्रबंधक को कर इस तरह लगाना जिससे व्यापार की बढ़ोतरी होने के साथ कोषालय में यथोचित लाभ पहुंचे। ठीक उसी तरह जैसे जोंक, बछड़ा तथा भ्रमर धीरे धीरे भोजन ग्रहण करते हैं।
अगर हम अपने देश के परंपरागत ढांचे को देखें तो यहां कृषि के बाद उच्च, मध्यम तथा निम्न तीनों वर्ग इस पर आश्रित रहे हैं।  नयी शिक्षा प्रणाली जहां पहले ही व्यापार करने की प्रवृति का हतोत्साहित कर रही थी वहीं अब आधुनिक विकास ढांचे में उसके लिये जगह ही नहीं बची है। औद्यागिक संस्थान अपने उत्पादों का व्यापार स्वयं कर रहे हैं। इतना ही नहीं आवश्यक खाद्य पेय वस्तुओं को भी वह बृहद व्यापार संस्थानो में विकास की वस्तुऐं बना रहे हैं जिससे परंपरागत व्यापार का स्वरूप ढहता जा रहा है जो कि हमारे समाज का कृषि के बाद दूसरा ठोस आधार है।
यह सही है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है पर समाज के केंद्र बिंदू में स्थित होने के कारण व्यापारिक वर्ग का बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यही वर्ग संस्कार, संस्कृति तथा धर्म की धारा का नियमित प्रवाह भी करता रहा है। अगर हम चाहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था सृदृढ़ हो तो हमें इस वर्ग में प्रोत्साहन की धारा प्रवाहित करनी होगी।
---------------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

अध्यात्मिक पत्रिकाएं