समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
-------------------------


Showing posts with label hindureligion message. Show all posts
Showing posts with label hindureligion message. Show all posts

Friday, January 15, 2016

अंतर्जाल पर सक्रिय प्रतिभाओं को सम्मान देना चाहिये-26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर विशेष हिन्दी लेख(Special Hindi article on 26 january Republic Day)


                             अब 26 जनवरी गणतंत्र दिवस आ रहा है।  इस अवसर पर कला, साहित्य, कला, पत्रकारिता तथासमाज सेवा में सक्रिय महानुभावों को पद्म भूषण पद्मविभभूषण तथा पद्मश्री सम्मान दिये जाने की घोषणा होनी है।  ऐसे समाचार भी आते रहे हैं कि पहुंच तथा पैसे वाले कथित महानायक इन पुरस्कारों का जुगाड़ करने में लगे रहते हैं।  हमारे यहां प्रगतिशील और जनवादी विद्वानों को सम्मानित करने की परंपरा अधिक रही है। राष्ट्रवादी विचाराधारा के विद्वानों, कलाकारों, पत्रकार तथा समाजसेवकों की उपेक्षा का आरोप हमेशा लगता रहा है। इसके अलावा संगठित व्यवसायिक क्षेत्र से अलग हटकर कार्य करने वालों की अनदेखी करने की बात भी कही जाती है।  पिछले कुछ वर्षों से अंतर्जाल पर भी अनेक लोग सक्रिय हैं पर किसी को भी इस आधार पर सम्मान नहीं मिला वह भी प्रतिभाशाली हैं। 
हमारी राय है कि पद्म भूषण व पद्मश्री पुरस्कार अब अंतर्जाल पर कार्यरत लेखकों, पत्रकारों, कलाकारों तथा कार्टूनिस्टों को दिये जायें जो सिफारिश नहीं कर पाते उनकी तरफ ध्यान देना चाहिये। अंतर्जाल पर सक्रिय प्रतिभाओं  को संगठित क्षेत्र की विभूतियों  के समकक्ष न समझना अन्याय है। इस 26 जनवरी उन्हें पदम् सम्मान देकर नहीं धारा प्रवाहित की जाये तो अच्छा रहेगा। अब इंटरनेटयुग है इसमें बाज़ारवाद से ऊपर उठकर सांस लेने वाले किताबें छपवाने में अनिच्छुक लेखक व कार्टूनिस्ट सक्रिय हैं। उन्हें सम्मान देकर नयी परंपरा बने तो इन सम्मानों की प्रतिष्ठा ही बढ़ेगी। अंतर्जाल की विभूतियों को पद्म भूषण व पद्मश्री सम्मान देने से यह साबित होगा कि भारत ने नये युग में प्रवेश किया है। 26 जनवरी पर अंतर्जालीय विभूतियों का पद्भूषण पद्मश्री सम्मान देने से उन युवा प्रतिभाशाली लोगों का मनोबल भी बढ़ेगा जो स्वतंत्र रूप से कला व लेखन क्षेत्र में सक्रिय हैं। व्यवसायिक क्षेत्र के लोगों को सम्मान देते रहने से आम लेखकों व कलाविदों में यह भाव है कि केवल पैसे और पहुंच वालों को ही पद्मभूषण व पद्मश्री सम्मान मिलते हैं। इस बार परंपरा से हटकर इंटरनेट की प्रतिभाओं को पद्मभूषण व पद्मश्री सम्मान देने से युवाओं का रचनात्मक क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। इंटरनेट की प्रतिभाओं को पद्म भूषण व पद्मश्री सम्मान देने से यह संदेश भी निकलेगा कि राज्यप्रबंध लीक से हटकर काम कर रहा है।
-------------

दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Friday, December 4, 2015

कमजोर को सजा-हिन्दी कविता (Kamjor ko Saja dete hain-Hindi kavita)

किसी के दुखती नस पर
हाथ रखकर
लोग मजा लेते हैं।

अपने गम
छिपाने के लिये
दिल बजा लेते हैं।

कहें दीपकबापू जिंदा जज़्बात से
रिश्ता तोड़ चुका ज़माना
लोग अपने कसूर की
कमजोर को सजा देते हैं।
--------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Wednesday, November 25, 2015

गुरुनानकदेवजी पूरे विश्व के लिये प्रेरक-गुरुनानक जंयती पर लेख(Gurunanakji Inspiration for all World-Hindi Article on Gurunanak Jayanti hindi lekh)

आज गुरुनानक जयंती देश भर में मनाई जा रही है। हमारे देश में आजादी के पहले तक धार्मिक विभाजन की चर्चा नहीं होती थी पर अब लोग करने लगे हैं-इससे एक बात साफ होती है कि देश में अध्यात्मिक ज्ञान के अभाव है। गुरुनानक जी ने हिन्दू धर्म में अंधविश्वासों के निवारण का ऐसा काम किया जिसे देश में चेतना का वातावरण बना-इसी कारण उन्हें भगवत्रूप माना जाता हैं। भारतीय अध्यात्मिक विचाराधाराओं को मानने वाले सभी लोग  गुरुनानक जी को मानते हैं पर कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले उन्हें सिख धर्म के प्रथम प्रवर्तक के रूप में ही प्रचारित करते हैं। गुरुग्रंथ साहिब में अनेक बार राम का नाम लिखा है। इसके संदेश इतने स्पष्ट हैं कि उन्हें समझकर कोई भी व्यक्ति संसार का सत्य समझ सकता है।
गुरुग्रंथ साहिब में कहा गया है कि
---------------
साधो रचना राम बनाई।
इकि बिनसै इक अस्थिरु माने अचरजु लखिओ न जाई।।
                           हिन्दी में अर्थ-यह संसार राम की रचना है। हैरानी इस बात की है कि एक आदमी सबके सामने मरता है फिर भी अन्य लोग यह सोचते हैं कि वह तो हमेशा स्थिर रहने वाले हैं।
                           इस तरह अनेक संदेशों का अर्थ समझें तो ऐसे लगेगा कि हम अनेक प्रकार के भ्रमों में जी रहे हैं। हम अपने साथ अनेक प्रकार की आशायें, कामनायें तथा इच्छायें लिये होते हैं जो कालांतर में भय, निराशा तथा तनाव का वातावरण बनाती हैं। इसलिये आज गुरुनानक देव जी के संदेशों को अधिक से अधिक समझने की जरूरत है।
                           गुरुनानक जी जैसे महापुरुष संसार में सदियों बाद आते हैं। यह हमारी भारतभूमि के लिये गर्व की बात है कि ऐसे महापुरुष पूरे विश्व के लिये प्रेरक बनते हैं। गुरुनानक जयंती पर सभी ब्लॉग लेखक साथियों, फेसबुक मित्रों तथा ट्विटर के अनुयायियों को बधाई।

दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Saturday, November 21, 2015

भारतीय अध्यात्मिक दर्शन की तुलना विदेशी विचारधाराओं से करना व्यर्थ(Indian Spiritual Thought And Other Riligion Policy)


अक्सर कहा जाता है कि सभी धर्म मनुष्य को शांति, अहिंसा और प्रेम से रहना सिखाते हैं।  सच बात तो यह है भारतीय अध्यात्मिक ज्ञान दर्शन की विश्व की किसी अन्य विचाराधारा से कोई तुलना नहीं है। यहां तक  कि विश्व की अनेक विचाराधाराओं की किताबों की तुलना श्रीमद्भागवत ग्रंथ से करते हुए कहा जाता है कि सभी प्रेम अहिंसा तथा उदार रहना सिखाती हैं। यह केवल एक नारा भर है।  श्रीमद्भागवत गीता तथा हमारे अन्य शास्त्र केवल इष्ट स्मरण की आराधना करना ही नहीं सिखाते वरन् अपने मन मस्तिष्क के विकार निकालने की प्रेरणा भी देते हैं। जबकि अन्य विचारधारायें विकार निकलाने की कला नहीं सिखातीं।
पतंजलि योग शास्त्र में कहा गया है कि
--------------
कायेन्दियसिद्धिरशुद्धिक्षयान्तपस।
-------------
                           हिन्दी में भावार्थ-तप के प्रभाव से जब अशुद्धि का नाश हो जाता है तब शरीर और इंद्रियों की सिद्धि भी हो जाती है।
                           सर्वशक्तिमान के किसी भी रूप की आराधना हो मन मस्तिष्क में शुद्धता के बिना फलीभूत नहीं हो सकती।  हम जब विश्व में शांति तथा सुख की कल्पना करते हैं तो उसके लिये भारतीय अध्यात्मिक दर्शन की राह चलना आवश्यक है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि भारतीय दर्शन में अध्यात्मिक तथा सांसरिक विषय अलग कर संदेश दिया जाता है जबकि पश्चात्य विचाराधाराओं में सांसरिक विषयों से ही सर्वशक्तिमान पाने की कल्पना की जाती है।  हमारा मानना है कि विश्व में शांति, एकता, अहिंसा तथा विकास का वातावरण स्थापित करने के लिये भारतीय अध्यात्मिक दर्शन का प्रचार प्रमाणिक विद्वानों के माध्यम से किया जाना चाहिये। ऐसे ही विद्वान प्रमाणिम माने जा सकते हैं जो अपने जीवन निर्वाह के लिये गृहस्थाश्रम या धर्म में स्थित होकर योग साधना की शिक्षा देते हुए विचरते हैं।  सन्यास के नाम पर पंचतारा सुविधाओं में आश्रमों के निवासियों को विद्वता की दृष्टि से प्रमाणिक नहीं मान जा सकता। जयश्रीराम, जयश्रीकृष्ण, सुप्रभात।
-----------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Wednesday, November 18, 2015

भारत में सहशिक्षा पर विचार करना आवश्यक(Bharat mein Sahshiksha par vichar karna Awashyak)


                                   
                                   भारत में छात्र छात्राओं की सहशिक्षा पर सदैव विवाद चलता रहा है। जहां आधुनिकतावादी सहशिक्षा को पौंगपंथी मानते हैं वह सामाजिक, धार्मिक तथा स्वास्थ्य विशेषाज्ञों का एक समूह आज भी इसका समर्थक है।  केरल के शिक्षामंत्री ने कहीं कह दिया कि महाविद्यालय में लड़के लड़कियों को एक साथ नहीं बैठना चाहिये। इसे प्रचार माध्यम विवादित कहकर शोर मचा रहे हैं।
                                   इस तरह के बयान पहले भी आते रहे हैं जिन्हें दकियानूसी कहकर खारिज किया जाता है पर सवाल यह है कि क्या हम आधुनिक दिखने के प्रयास में प्राकृत्तिक सिद्धांतों की अनदेखी तो नहीं कर रहे।
                                   भारत को विश्व में समशीतोष्ण जलवायु वाला माना जाता हैं। यहां गर्मी और सर्दी अधिक पड़ती हैं।  अशिक्षा, गरीबी तथा बेकारी के कारण जनसंख्या बढ़ती है। कहा जाता है कि जहां विकास हो वहां जनंसख्या नियंत्रण स्वयं हो जाता है। भारत में उष्णता की प्रचुरता के कारण यौनिक उन्माद की प्रवृत्ति अधिक मानी जाती है। हम यह भी देख रहे हैं कि युवा रिश्तों में खुलेपन की वजह से अनेक प्रकार के संकट भी पैदा हो रहे हैं।  सबसे बुरी बात यह कि शैक्षणिक संस्थानों में जिन्हें मंदिर भी कहा जाता है वहां सहशिक्षा के चलते लड़के लड़कियों के बीच पाठयक्रम की कम अन्य विषयों पर चर्चा अधिक होती है। वहां परंपरागत खेलों की जगह प्रेम या मित्रता के नाम पर खेल होने लगता है। हम भारत की किसी भी भाषा में बनी फिल्म को देखें तो पायेंगे कि शैक्षणिक संस्थान केवल प्रेम करने के लिये ही होते हैं।  फिल्मों का प्रभाव समाज पर कितना है हम सभी जानते हैं और इनकी देखादेखी जहां सहशिक्षा है वहां अनेक ऐसी घटनायें सामने आती हैं जो बताती हैं कि वास्तव में अब विचार किया जाना चाहिये।
                                   पहले तो मनुष्य में दैहिक तथा मानसिक संयम अधिक होता था पर आज तो उसकी शक्ति का हृास हो गया है। ऐसे में ऐसी राय ठीक है पर कोई न माने यह अलग बात है पर कम से कम शोर तो न मचाये। हम अपने देश में जिस तरह अनेक  छात्र तथा छात्राओं के शिक्षा से इतर गतिविधियों से उनके पालको परेशान देखते हैं उससे तो यह लगता है कि अब भी छात्र छात्राओं के लिये प्रथक शैक्षणिक संस्थान बने रहना जरूरी है। कम से कम भारत में जो सामाजिक, आर्थिक तथा धार्मिक स्थिति है उसे देखते हुए तो यही कहा जा सकता है। सुप्रभात
----------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Monday, November 16, 2015

पेरिस पर हमले से अभी सबक सीखा नहीं-हिन्दी चिंत्तन लेख(Not Lesson learn from Paris Attack or Paris Terror-Hindi Thought article)


                                   पेरिस पर हमले के बाद पूरे विश्व में उथलपुथल मची है। उस पर कहने से पूर्व हम भारतीय योग सिद्धांत की बात करें। यह सच है कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। हम अगर किसी वस्तु, विषय या व्यक्ति से अनुकूल प्रतिक्रिया चाहें तो अपनी किया उसके अनुरूप करनी होगी।  दूसरा कर्म और फल के सिद्धांत को भी ध्यान रखना होगा। यूरोप तथा अमेरिका हथियारों के उत्पादक तथा निर्यातक देश हैं।  पेरिस पर निरंतर हो रहे हमलों को हम धर्म तथा लोकतंत्र के सीमित दृष्टिकोण से उठकर व्यापक चिंत्तन के दायरें में आयें तो पता चलेगा हर व्यापारी अपनी वस्तु का प्रचार करते हुए उसके प्रयोग का भी प्रचार करता है। इसलिये संभव है कि पहले अपराधियों को ऐसे हथियार देकर उनके हमलों से प्रचारित अपने हथियारों के  बेचने का बाज़ार बनाते हों।
                                   हम एशियाई देशों की सेनाओं तथा पुलिस विभागों की स्थिति में नज़र डालें तो उनसे पहले नये हथियार अपराधियों के पास आये।  उससे प्रभावित होकर संबंधित देशों ने उत्पादक देशों से हथियार खरीदे। एक-47 बंदूक इसका प्रमाण है।  एशियाई देशों ने खरीदी पर बाद में पता चला कि उसका नया रूप पहले ही अपराधियों के पास आ गया है।  अमेरिका व यूरोप हथियार निजी क्षेत्र के माध्यम से हथियार बेचते हैं जिन्हें क्रेता के प्रमाणीकरण की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे में संदेह होता है कि हथियारों के मध्यस्थ कहीं आतंकवादियों को प्रचार नायक तो नहीं बनाते? अमेरिका ने सीरिया सरकार के विद्रोहियों की सहायता के लिये हथियार हवाई जहाज से नीचे गिराये थे-जिनके संबंध आतंकी संगठनों से प्रत्यक्ष दिख रहे थे।  अमेरिका मध्यपूर्व में अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिये जिन संगठनों को अपना मित्र समझता है उन्हें शेष विश्व आतंकी कहता है। इस तरह विश्व के राज्यप्रबंधकों तथा आतंकवादियों के बीच एक ऐसा रिश्ता है जिसकी व्याख्या करने बैठें तो एक ग्रंथ लिखना पड़ेगा।
                                   मध्यपूर्व में जबरदस्त अस्थिरता फैली है और हमारा अनुमान है कि उसका प्रकोप काम होने की बजाय बढ़ते रहने वाला ही है। आतंकवादी जिन देशों को ललकार रहे हैं वह सभी कहीं न कहीं हथियार के कारखानों की कमाई से अपनी संपन्नता बढ़ाने  वाले रहे हैं।  अब उनके सामने स्वयं के बने हथियार दुश्मन की तरह सामने आने वाले हैं।  मध्यपूर्व से लाखों शरणार्थी इन देशों में गये हैं जिनके साथ आतंकवादी भी हैं।  पेरिस में हुए हमलों से यह जाहिर हो गया है कि इन संपन्न देशों का राज्यप्रबंध के अभेद होने का भ्रम समाप्त हो गया है। जिस तरह इन देशों के राजकीय प्रबंधकों की प्रतिक्रियायें सामने आयी हैं उससे तो नहीं लगता कि वह जल्दी आतंकवादी पर विजय प्राप्त करेंगे।  वैसे जिन लोगों ने पचास वर्षों से लगतार समाचार देखे और पढ़े हों उन्हें पता है कि कोई राजनीतिक, धार्मिक या वैचारिक संघर्ष प्रारंभ होता है तो वह अगले दस वर्ष तक चलता है।  जब थमता भी तो उसके कारण प्राकृतिक होते हैं-राजकीय प्रबंधक बयानबाजी तक ही सीमित रहती है।
                                   अब योग और भारत की बात करें।  कुछ लोगों को चिंता है कि भारत में भी मध्यपूर्व के आतंकवादी संगठन आ सकते हैं। हमारे पास खुफिया संगठन नहीं है पर योगदृष्टि से हमें यह आशंका नहीं लगती।  एक बात तो यह कि भारत ने कोई हथियार योग नहीं किया-उसने बंदूकें तोप या टैंक नहीं बेचे जो उनका मुंह हमारी तरफ होगा।  इसलिये जिन्होंने युद्ध योग किया है उन्हें प्रतियुद्ध भी झेलना ही होगा। अगर इन देशों को प्रतियुद्ध से बचना है तो युद्ध योग से बचते हुए हथियार के कारखाने बंद करने होंगे। जिसकी संभावना नहीं दिखती। उल्टे जिस तरह यह देश मध्यपूर्व देशों में अधिक हमले कर रहे हैं उससे शरणार्थी संकट बढ़ेगा और आतंकी इन्हीं देशों में जायेंगे।  आखिरी सलाह भारतीय प्रचार माध्यमों को भी है कि वह मध्यपूर्व के आतंकी संगठनों का नाम अधिक न लें कहीं ऐसा न हो कि पाकिस्तान कहीं उसके नाम से आतंकी भेजने लगे।
-----------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 

athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Friday, November 6, 2015

संतों की मतभिन्नता से खिन्नता लाने की आवश्यकता नहीं-अष्टावक्रगीता के आधार पर चिंत्तन लेख(A Hindu Spirutual Thought article based on Ashtawakaragita)

         
            भारतीय धर्म दर्शन में अनेक ग्रंथ है। इनके आधार पर हर कोई अपनी समझ के अनुसार व्याख्या करता है।  अब यह अलग बात है कि भाषा, भाव और शैली की भिन्नता के  कारण इन व्याख्याताओं के कारण अनेक प्रकार के ज्ञान संचार में विरोधाभास पैदा होते हैं। अनेक व्यवसायिक व्याख्ता धारणा शक्ति के अभाव में केवल ज्ञान रट कर ही ज्ञान सुनाते हैं। दूसरी बात यह कि हमारे अध्यात्मिक दर्शन में साकार-निराकार और सकाम-निष्काम भक्ति को सहजता से स्वीकार किया है पर हमारे पेशेवर धार्मिक शिक्षक दोनों की इनकी प्रथक प्रथक व्याख्या नहीं करते इस कारण भी उनके विचार तथा  आचरण में अंतर रहता है।  वैसे भी कथनी और करनी के अंतर को पाटना कठिन होता है ऐसे में पेशेवर धार्मिक शिक्षक मतभिन्नता फैलाकर समाज को भ्रमित करते हैं।

अष्टावक्र गीता में कहा गया है कि
---------------
नाना मतं महर्षि साधूनां योगिनां तथा।
दृष्टवा निर्वेदमापन्नः को न शाम्यति मानवः।।
-------------------
                                   हिन्दी में भावार्थ-महर्षियों, योगियों तथा साधुओं के प्रथम मत होते हैं। यह देखकर उपेक्षा को प्राप्त मनुष्य शांति नहीं पाता।
                                   इस मतभिन्नता के कारण अनेक जिज्ञासु खीझ जाते हैं।  उनको हमारी सलाह है कि वह इस खिन्नता से बचने के लिये स्वयं धर्मग्रथों का स्वयं अध्ययन करें। पहले शब्द का अर्थ स्वयं ग्रहण करें फिर उस पर चिंत्तन से अपनी राय बनायें। पहले जब देवभाषा संस्कृत का प्रभाव व्यापक नहीं था तब सामान्यजन विद्वानों की सभा में श्रवण कर ज्ञान सुनते थे जिसे आज सत्संग परंपरा कहा जाता है। यह अलग बात है कि कालांतर में ऐसे अनेक विद्वान गुरु कहलाने में मोह में फंसकर मायावी लीला करने लगे। अब तो अक्षरज्ञान वाला बृहद समाज है पर फिर भी अध्ययन कर स्वयं ज्ञानी बनने की बजाय लोग इन पेशेवर विद्वानों की शरण लेते हैं। इससे भक्त लोगों के शोषण की परंपरा बन गयी है। इसका एक ही उपाय है कि धर्मग्रथों का स्वयं अध्ययन करें।
-----------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Friday, October 30, 2015

कहां है चीन के विकास से सबक लेने वाले-हिन्दी चिंत्तन लेख (Chenge in China Populatain policy-Hindi thought aritcle)

                               
            चीन से विकास का सबक सीखने का उपदेश देने वाले बतायें कि आखिर चीन ने जनसंख्या नीति में हम दो हमारा एक का सिद्धांत हटाकर हम दो हमारे दो क्यों बना दिया। दरअसल उलटपंथी हमेशा ही भौतिक विकास की बात करते हैं।  वह हमेशा ही समाज मेें व्याप्त गरीबी, असमानता और भेदभाव समाप्त कर धरती पर स्वर्ग लाने का सपना बेचकर लोगों को भ्रमित करते हैं।  उलटपंथी कार्ल मार्क्स के पूंजी ग्रंथ को गीता  बताते हैं जबकि उसमें अध्यात्मिक ज्ञान का ककहरा भी नहीं है।
                                   जब तक चीन हम दो हमारे एक के सिद्धांत पर चल रहा था उसने खूब भौतिक विकास किया। यह अलग बात है कि उसका विकास बड़े शहरों से होकर मंझोले और छोटे शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कितना पहुंचा इसकी व्यापक जानकारी उपलब्ध नहीं है। बहरहाल अब वहां के समाज को वृद्ध प्रधान माना जाता है।  इसके विपरीत भारत अब युवा प्रधान देश हो गया है। चीन ने औद्योगिक विकास खूब किया। अपना निर्यात बढ़ाया जिससे उसकी आर्थिक शक्ति बढ़ी। अब समस्या दूसरी आयी है।  विश्व में आर्थिक मंदी आ गयी है। चीन के अनेक उत्पादन आकर्षक तथा सस्ते होने के बावजूद अधिक टिकाऊ नहीं होते।  अगर जेब में पैसा हो तो भारत के स्वदेशी उत्पादन आज भी श्रेष्ठ माने जाते हैं। चीन में लोगों की क्रय क्षमता का स्तर क्या है यह पता नहीं पर इतना तय है कि वह अपने उत्पादन  देश में खपाने में सक्षम नहीं है। मजदूरों का अभाव हो रहा है-तय बात है कि उपभोक्तओं का भी अभाव होगा।
                                   एक तरह से कहें तो समाज समाप्त ही हो गया होगा। हम समाज का यहां सिद्धांत  है कि व्यक्ति से परिवार और परिवार से समाज होता है।  जहां एक दंपत्ति के पास एक बच्चा होगा तो उसके पास भाई या बहिन नहीं होगा। पत्नी होगी पर साला या साली नहीं होगी। पति होगा पर ननद या देवर नहीं होगा।  परिवार का यह अवरुद्ध क्रम समाज के स्वरूप के विस्तार में बाधक होता है। सीधी बात कहें तो चीन एक ऐसा देश है जिसे व्यक्ति से जोड़ने वाला समाज लापता है। चीन में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है पर संबंधों के संकीर्ण दायरों में कैद आम चीनी कैसे सांस लेते होंगे इस पर तो ढेर सारी कहानियां हो सकती हैं। कम से कम अब चीन के विकास से सबक लेने वालों को अपने उपदेश बंद कर देना चाहिये।
-------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Saturday, October 17, 2015

ज्ञानियों के लिये मांसाहार न बुरा न अच्छा-हिन्दी चिंत्तन लेख(Gyaniyon ke liye Maansaahar n accha n bura-Hindi Spirituly article)


          इस समय हमारे देश में मांसाहार को लेकर भारी बहस चल रही है। कोई कहता है कि मांस खाना हमारे धर्म के अनुसार ठीक है तो कोई कहता है कि वह हमारे धर्म के अनुसार अपराध है। भारत के प्राचीन ग्रंथ किसी कार्य को बुरा या अच्छा नहीं कहते। उनमें किसी भोजन को वर्जित या स्वागत योग्य नहीं कहा गया है।  हमारे दर्शन के अनुसार यह संसार कर्म और फल के सिद्धांत पर चलता है।  जैसा खाये वैसा हो जाये मन’ ‘जैसा बोयेगा वैसा काटेगातथा बोये पेड़ बबूल का आम कहां से होयजैसी उक्तियां- जिन्हें हम सांसरिक सिद्धांत भी कह सकते हैं-हमें कर्म फल का सिद्धांत समझाती हैं।
मनुस्मृति में कहा गया है कि

-----------------
यद्ध्यायति यत्कुरुते धृतिं बध्नाति यत्र च।
तद्वाप्नोत्ययलेन यो हिनस्ति न किञ्चन।।
          हिन्दी में भावार्थ- जो मनुष्य किसी के साथ हिंसा नहीं करता वह जिस लक्ष्य का चिंत्तन करता है उसे अपने कर्म और ध्यान से बिना किसी विशेष कठिनाई के प्राप्त कर लेता है।
नाऽकृत्वा प्राणिनां हिंस मांसमुत्पद्यते क्वचित्।
न च प्राणिवधः स्वर्ग्यस्तम्मानान्मांसं विवर्जयेत्।।
          हिन्दी में भावार्थ-मांस की प्राप्ति किसी दूसरे जीव के वध से ही संभव है लेकिन हिंसा से स्वर्ग नहीं मिलता इसलिये मांस खाने का विचार ज्ञानी को करना ही नहीं चाहिये।
           योग और ज्ञानसाधक हमेशा खान पान रहन सहन और संबंध निर्माण में हमेशा सतर्कता बरतते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उनका प्रभाव उनकी देह, मन और विचार पर पड़ता है। श्रीमद्भागवत गीता में गुणों और इंद्रियों का सहसंबंध बताया गया है। श्री गीता के अनुसार व्यक्ति स्वयं ही अपना उद्धार कर सकता है।
          इधर हम देख रहे हैं कि हमारे देश में आत्म निर्माण की बजाय समाज सुधार का प्रचलन बढ़ा है। विदेशी विचाराधाराओं के कर्णधार समाज के दोषों के निवारण के अभियान चलाते हैं जबकि उनका स्वयं का चरित्र प्रमाणिक नहीं होता। कोई मांस खा रहा है या गलत संगत में समय गुजार रहा है यह उसकी समस्या होना चाहिये।  ज्ञानसाधक उससे संपर्क रखकर अपने अंदर उसके दुर्गण प्रविष्ट नहीं होने देता न कि उस उपदेश देकर बैर लेने का काम करता है।
          अभी हाल ही में हमने देखा कि मंास के विरुद्ध जब प्रचार चल रहा था तब कुछ मनचलों ने मांस सार्वजनिक रूप से खाकर लोकतांत्रक अधिकार के प्रदर्शन का उपक्रम किया। एक योग तथा ज्ञान साधक के रूप में हमें उन पर तरस आया।  किसी पदार्थ को खाना ही महत्वपूर्ण नहीं होता उसे पचाने के लिये पेट में संघर्ष चलता है। जिसे केवल योग साधक ही देख पाते हैं यही कारण है कि वह ऐसा सुपाच्य भोजन करते हैं जो तन मन और मस्तिष्क की इंद्रियों को व्यथित न करे।  यह बात व्यंग्यपूर्ण जरूर लगे पर फिर भी कह रहे हैं कि मांस खाने वाले शाकाहारियों के मित्र ही है क्योंकि वह अगर सब्जियां खाना प्रारंभ करें तो वह आपूर्ति नियम के अनुसार वह अधिक महंगी हो जायेंगी-वैसे भी इस समय दाल और सब्जियां मौसम की मार से महंगी हो रही हैं।  हम तो मांसाहारियों की तरीफ तब अधिक करेंगे जब वह बिना धनियां, नीबू, प्याज हरी मिर्च और प्राकृतिक मसालों के बिना भी किया करें जैसे कि शाकाहारी लोग मटर, गोभी, लौकी तथा करेला स्वास्थ्य की दृष्टि से करते हैं-इससे भी मसालों की महंगाई कम होगी।
---------------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Tuesday, October 13, 2015

नवरात्रि पर्व के साथ ही वातावरण में आनंद का आगमन-हिन्दी चिंत्तन लेख(Navratriparva ke sath hi vatavaran mein Anand ka Agaman-HindiThought article)


                                   आज सुबह योगसाधना करने के दौरान बहुत समय बाद थोड़े अच्छे मौसम की अनुभूति हुई।  जब दैहिक सक्रियता अधिक करने वाले आसन करते तब तो पसीना आ जाता पर विश्राम वाले आसन के समय वह सूख भी जल्दी जाता था।  बाद में योग साधना करते करते ही जब पास पड़े अखबार पर नज़र गयी तो पता लगा कि आज से नवरात्रि प्रारंभ हो गये हैं।  हमारे मुख से निकला आह!
                                   भारती अध्यात्मिक दर्शन, धर्म, कर्म और जीवन शैली पर नाकभौं सिकोड़ने वालों को आज तक प्रचार माध्यमों में एकदम निरपेक्ष, निरापद और और निष्पक्ष माना जाता है। हालांकि ऐसे बुद्धिमानों को  न तो उन्हें योग साधना करना आती है न ही वह गीता ज्ञान का अध्ययन करते हैं इसलिये उन्हें पता नहीं कि बसंत का बंधते हैं।  आजकल एक विशेष विचारधारा के लेखक किसी अज्ञात योजना के तहत अपने सम्मान वापस कर रहे हैं।  उनका यह दुष्प्रचार है कि भारतीय धर्म, कर्म और शर्म समाज पर थोपी जा रही है।  वह कहते हैं कि भारत मे मिलीजुली धर्म संस्कृति की मान्यता ध्वस्त हो रही है। हमारा इसके विपरीत मानना है कि देश में जो विवाद हो रहे हैं  वह कर्म संस्कृति की विभिन्नता के कारण हैं और वह भी कथित बौद्धिक ठेकेदार कराते हैं।
                                   इस बार बारिश कम हुई है इसलिये वातावरण में उष्णता अधिक है। मनुष्य चाहे या नहीं वह गुणों के अधीन रहता ही है। जहां प्रातःकाल मन प्रसन्न रहता है वहीं दोपहर होते दिमाग सुस्त या तनाव में आ जाता है।  इससे मनुष्य के व्यवहार में अंतर पड़ता ही है।  भारत में बारिश कम होने से किसानों की फसलें नष्ट हुईं हैं या इतनी कम हुई कि उनके घर खर्च के लिये संकट पैदा हो गया है।  नवरात्रि प्रारंभ होने से पर्वों की श्रृंखला प्रारंभ हुई है पर पता नहीं क्यों ऐसा लग रहा है कि जनमानस में उत्साह की धारा प्रवाहित हुई हो। हालांकि दशहरा और दिवाली आते आते मौसम ठंडा हो जोयगा तब शायद लोगों के चेहरे पर चमक आती दिखे।  भारतीय पर्व वैज्ञानिक ढंग से ही बने हैं इसमें चाहे अनचाहे प्रसन्नता का भाव आ ही जाता है।
------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Thursday, October 8, 2015

महंगाई पर गीत लिखें कि गज़ल-हिन्दी हास्य कविता(mahangai par geet likhe ki Gazal-Hindi Comdy Poem Hindi Hasya Kavita)

महंगाई पर  गीत लिखें कि गज़ल-हिन्दी हास्य कविता
--------------------
महंगाई पर गीत रचें
या निबंध लिखें
समझ में नहीं  आता।

दस बरस से
सामानों के महंगे
रिश्तों के सस्ते होने का
दर्द गाते रहे
कोई दवा नहीं मिली
समझ में नहीं आता।

महंगाई संग देशभक्ति-हिन्दी व्यंग्य कविता
-------------------
फिक्र हमें इसकी नहीं कि
दाल के बढ़ते दाम से
हमारी जेब कट जायेगी।

दीपकबापूचिन्ता यह है
रोटी के भारी कदम से
देशभक्ति कुचल जायेगी।
.......................
हल्की जेब वाले-हिन्दी हास्य कविता
-------------------
सामान जैसे जैसे
महंगे होते गये
रिश्ते अपनी कीमत
खोते गये।

कहें दीपकबापू
बाज़ार से निकले
साहूकार सीना तानकर
हल्की जेब थी जिनकी
वह रोते गये।
--------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Thursday, October 1, 2015

पाकिस्तान नेपाल व भारत पर ट्विटर सामग्री(Twitter on nepal India,and pakistan)


           हिन्दूघर्म से नाता तोड़ने के बाद नेपाल को भारत के जनमानस से सहानुभूति की आशा नहीं करना  चाहिये। चीन के इशारे पर नेपाल ने तुरुप का इक्का यानि धर्म जल्दी खोल दिया। अब उसे नया मार्ग चुनना ही चाहिये। स्पष्ट कहें तो नेपाल ने भारत के जनमानस में हृदय से अपना पवित्र स्थान गंवा दिया है। पहले जैसे संबंध अब शायद ही हों। नेपाल से भारत की तरफ से ट्रक के पहिये रुके हैं फिर चल भी सकते हैं पर मन का टूटा धागा अब नहीं जुड़ने वाला। लोकतंत्र में राजपुरुष जनता के अनुसार चलते हैं नेपाल ने भारत के जनमानस में अपना स्थान गंवाया है इसलिये अब उसे अधिक आशा नहीं करना चाहिये।उलटपंथी भगवान को नहीं मानते क्योंकि उनके मन में स्वयंगरीबों का भगवान दिखने का आत्ममुग्धता का भाव रहता है।
अब नेपाल के ट्विटरिस्ट चाहे जितना बोल लें पर सच यह है कि भारत के साथ अब उसके संबंध वैसे नहीं रहने जैसे थे। नेपाल की सुरक्षा भारत की वजह से थी उससे बिगाड़ने के बाद पाकिस्तान व चीन उसे खुश रहने देंगे यह भ्रम जल्दी टूट जायेगा।

पाकिस्तान ने ब्लूचिस्तान पर जबरन कब्जा कर रखा है, भारत यह मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाये। ब्लोचिस्तान का पाक से कोई एतिहासिक नाता नहीं रहा इसलिये उसे वहां से हटाना चाहिये। सच यह है कि पाकिस्तान अब सऊदीअरब का उपनिवेश मात्र है जो कि धर्म के नाम पर आंतकवाद फैला रहा है।
                                   अब नेपाल के ट्विटरिस्ट चाहे जितना बोल लें पर सच यह है कि भारत के साथ अब उसके संबंध वैसे नहीं रहने जैसे थे। नेपाल की सुरक्षा भारत की वजह से थी उससे बिगाड़ने के बाद पाकिस्तान व चीन उसे खुश रहने देंगे यह भ्रम जल्दी टूट जायेगा।

---------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Sunday, September 20, 2015

सामाजिक जनसंपर्क (सोशल मीडिया) की शक्ति अब दिखने लगी है (SocialMedia is Powerful-New Post)



सोशल मीडिया का महत्व भी अब सामने आने लगा है। कुछ लोगों को जब अपने पाठ के लिये पसंद या टिप्पणियों के कॉलम खाली दिखते हैं तो वह निराश होते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि उनके प्रयासों का परिणाम नहीं हो रहा है तो यह भी उनका वहम है। दरअसल दस वर्षों से इंटरनेट पर लिखते हुए हमें यह अनुभव हुआ है कि आम पाठकों तक हमारी पहुंच न हो पर जहां बात पहुंचना चाहिये वहां पहुंच ही जाती है। आतंकवाद के व्यापार और अर्थशास्त्र पर इस लेखक ने अनेक वैचारिक पाठ लिखे जो कि सामान्य से अलग थे। अब दिखने लगा है कि अनेक विद्वान उन्हीं विचारों को व्यक्त कर रहे हैं-यह लेखक अपने पाठों का प्रभाव नहीं मानता पर इतना तय है कि कहंी कहीं उनका उल्लेख होता रहा है। श्रीमद्भागवत गीता को ज्ञान और विज्ञान से युक्त विश्व अकेला ग्रंथ मानने के साथ ही उसमें समाजवाद के सिद्धांत का भी पाठों में जिक्र किया। आज वही मान्यतायें प्रचलन में आती दिखती हैं तो अच्छा लगता है।
                                   अभी उत्तरप्रदेश में एक दरोगा ने सड़क पर टाईप करने वाले का यंत्र उठा कर तोड़ डाला।  सोशल मीडिया में उसका दृश्यांकन जमकर चला।  इसका प्रभाव यह हुआ कि  प्रशासन के लोग उसके घर नया टाईपराईटर लेकर पहुंच गये।  यह घटना सोशल मीडिया के प्रभाव का सबसे ताजा उदाहरण है।  सोशल मीडिया या सामाजिक जनंसपर्क का कोई संगठन नहीं है और न ही कोई आर्थिक संबल है इसके बावजूद अनेक लोग बहुत काम कर रहे हैं।  अनेक लोग अपने पाठों की वजह से अपमानजनक टिप्पणियां भी झेल रहे हैं। आठ-दस वर्षों से हम अंतर्जाल को  देख रहे हैं इसलिये दुष्ट और इष्ट समूहों का पता चल जाता है।  अधिक टिप्पणियां नहीं आतीं और न अधिक  पंसद किये जाते हैं पर इतना आत्मविश्वास हम में है कि अनुभव से आगामी अनुमान लगा लेते हैं।  अरब देशों के शरणार्थियों के बारे में हमने उनके बीच आतंकवादी होने की चेतावनी सबसे पहले लिखी थी।  वह ज्यादा पाठक नहीं जुटा सकी पर पर जितने लोगों ने उसे पढ़ा उन्होंने उसे आगे बढ़ाया। किसी ने प्रशंसा नहीं की पर अनेक लोग जानते हैं कि हमारा अनुमान सही था।
--------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

Wednesday, September 16, 2015

दीपकबापू के ट्विटर की सामग्री ब्लॉग पर(DeepakBapu Twitter)


हमने पहले ही शक जताया था कि अरब देशों शरणार्थी के वेश में आंतकवादी भेज सकते हैं। हमारा मानना है कि यूरोप अब भयानक संकट की तरफ जा रहा है। अरब देश शरणार्थियों की आड़ में अपना धार्मिक आंतकवाद फैलायेंगे।
देश की जितनी भी क्षेत्रीय भाषायें है वह हिन्दी की मजबूती से ही अपना अस्तित्व बचा सकती हैं। मराठी व हिन्दी के बीच विवाद पैदा करना भारत में अप्रासंगिक हो रही अंग्रेजी का गुलाम प्रवृत्ति के लोगों का एक प्रयास हैं। यह भारतीय धर्मों की खूबी है कि यहां किसी को उसके धर्म से निकालने का अधिकार नहीं है।

दीपकबापूवाणी
-----------
अंग्रेजी पढ़ पढ़ जग मुआ, देश में साहब भया न कोय।
दीपकबापू इग्लिश के सर्वेंट, कभी हिंदी स्वामी न होय।।

देशी भाषाओं की लड़ाई करायें, देश से प्रदेश बड़ा बतायें।
दीपकबापूअंग्रेजी के गुलाम चतुर, छद्म जनभक्ति जतायें।।
--------------------
दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप’’
ग्वालियर मध्यप्रदेश
Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep"
Gwalior Madhyapradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप’,ग्वालियर 
athor and editor-Deepak Raj Kukreja "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन
४.शब्दयोग सारथी पत्रिका
५.हिन्दी एक्सप्रेस पत्रिका 
६.अमृत सन्देश  पत्रिका

अध्यात्मिक पत्रिकाएं