समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
-------------------------


Showing posts with label BJP. Show all posts
Showing posts with label BJP. Show all posts

Saturday, March 11, 2017

चुनाव परिणाम पर जाति, धर्म तथा भाषा की दृष्टि से विचार करना गलत-हिन्दी संपादकीय (Religion,Cast amd Languvase not Effect on Election-HindiEditorial)


                                भारत के पांच राज्यों में चुनाव होने के बाद देशभर में प्रचार परिणामों का विश्लेषण परंपरागत ढंग से  सतही रूप से समाज को जातिपाति, धर्म तथा भाषायी  आधार पार बांटकर कर रहे हैं। कम से कम फेसबुक पर यह उम्मीद तो करते हैं कि यहां सक्रिय मित्र जनमानस का सही विश्लेषण करेंगे पर लगता नहीं कि ऐसा हो रहा है। भक्तगण उत्तर प्रदेश में अपने दल की जीत पर सीना फुला रहे हैं। वहां के मुस्लिम मतदाताओं को वह जिस तरह देखते हैं उस पर हमें आपत्ति होती है। हम स्वयं भारतीय अध्यत्मिकवादी हैं पर जब सांसरिक विषय में अपना हित सार देखते हैं। इसी कारण हमारा मानना है कि आमतौर से भारतीय धार्मिक, जातीय तथा भाषायी समूहों में बंधे रहना पसंद करते हैं पर जब राज्य प्रबंध का विषय हो तो वह केवल इस आशा से मतदान करते हैं कि उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये बेहतर सड़कें, शुद्ध पानी तथा नियमित बिजली के लिये बेहतर राज्य प्रबंध की आशा करते हैं।
                     आजादी के बाद से ही देश में राजनीति, पत्रकारिता तथा अन्य जनसंपर्कीय क्षेत्रों में ऐसे लोग सक्रिय रहे हैं जो पूरे समाज को सतही दृष्टि से देखकर यह मानते हैं कि वह गहन चिंत्तक हैं-वह स्वयं आमजन की बजाय एक विद्वान की तरह सोचने के साथ ही बोलते और लिखते दिखना चाहते हैं जिससे सब गड़बड़ हो जाता है। समस्या यह है कि भक्तों का विद्वान समूह उनका विरोध तो करता है पर उसकी विचारशैली कमोबेश उन जैसी ही है-यही से ही हम जैसे अध्यात्मिक चिंत्तकों की राह उनसे अलग हो जाती है। पांच राज्यों में लोगों ने मतदान बेहतर राज्य प्रबंध की आशा से किया है। कट्टर भारतीय अध्यात्मिकवादी होने के बावजूद हम कहते हैं कि चाहे भी जिस भाषा, जाति, धर्म या वैचारिक समुदाय का सदस्य हो उसने अपनी प्रतिबद्धता केवल राज्य से दिखाई है।
               भारत में वैचारिक धाराओं का प्रवाह सदैव ऋषियों, मुनियों तथा तपस्वियों ने ही किया है। अनेक राजाओं ने भी राजधर्म का निर्वाह कर लोगों को अभिभूत किया पर उनकी प्रतिष्ठा किसी विचारधारा की वजह से नहीं होती। हम भगवान राम की बात करते हैं पर उनकी छवि भी अध्यात्मिक तत्व की प्रबलता के कारण है-उन्होंने राज्य का त्याग कर एक ऐसी छवि बनायी जिसका उदाहरण नहीं मिलता। भगवान कृष्ण भी अध्यात्मिक तत्व के कारण पूजे जाते हैं न कि द्वारका के राजा होने के कारण उन्हें भगवान कहा जाता है। मूल बात यह है कि राजसी विषय में सात्विक तत्व के साथ काम करना चाहिये पर इसका आशय यह कतई नहीं है कि देवों की तरह पुजने के लिये प्रचार में रत रहा जाये। हमारा मानना है कि आम भारतीय जनमानस अन्य देशों की अपेक्षा अधिक अध्यात्मिक तत्व से भरपूर है। अतः यहां जात पात या धर्म के आधार पर मतदान होने की बात कहना स्वयं को धोखा देना है।
----------

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak raj kukreja "Bharatdeep",Gwalior madhya pradesh
संकलक, लेखक और संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर   

athor and editor-Deepak  "Bharatdeep",Gwalior
http://zeedipak.blogspot.com

Thursday, February 23, 2017

महाराष्ट्र के निकाय चुनाव परिणामों में दक्षिणपंथ (राष्ट्रवाद) का अभ्युदय-हिन्दी संपादकीय (Maharashtra Local Boddy Election and varios Thought of Politics-Hindi Editorial)



                                     महाराष्ट्र के नगर निकायों के चुनाव परिणाम का विचाराधारा के आधार पर शायद ही मूल्यांकन कोई करे क्योंकि दक्षिणपंथी (राष्ट्रवादी) जहां जीत के नशे में डूब जायेंगे वहीं प्रगतिशील तथा जनवादी विद्वान अपना मुंह फेर लेंगे। हम जैसे स्वतंत्र लेखकों के लिये चुनाव का विषय इसलिये दिलचस्प होता है क्योंकि विचाराधाराओं के संवाहक इन्हें केवल वहीं तक ही सीमित रखते हैं। चुनाव तक लेखक विद्वान अपनी सहविचारधारा वाले संगठनों को बौद्धिक सहायता देते हैं और बाद में फिर उसी आधार पर उन्हें सम्मान आदि भी  मिलता है। यह चुनाव राज्य प्रबंध के लिये होता है पर उसका संचालन अंग्रेजों की पद्धति से स्वाचालित है जिसमें कभी परिवर्तन नहीं आता भले ही चुनाव में उसका दावा किया जाये। जो चुनाव लड़ते हैं उनका विचाराधारा से लगाव तो दूर उसकी जानकारी तक उन्हें नहीं होती। जिन विद्वानों को जानकारी है वह केवल प्रचार तक ही सीमित रहते हैं। चुनाव बाद राज्य प्रबंध का रूप बदलने की बजाय उसके उपभोग में सब लग जाते हैं। 
                              बहरहाल महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम समाजवाद और वामपंथियों के लिये भारी झटका है।  एक तथा दो नंबर के दोनों दल दक्षिणपंथ के संवाहक मान जाते हैं।  मुंबई शहर में सभी विचारधाराओं के विद्वानों के जमावड़ा रहता है। प्रगतिशील तथा जनवादी देश की आर्थिक राजधानी में रहकर गाहेबगाहे धर्मनिरपेक्षता के लिये सेमीनार करते हैं जिनका दक्षिणपंथी लोग विरोधी करते है। तब जनवादी व प्रगतिशील लोग भी आकर डटते हैं।  देखा जाये तो नगर निकायों के चुनाव ने समाजवाद तथा वामपंथ विचाराधारा को मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया है। कथित धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और गरीबों के लिये उद्धारक विचाराधारा के संवाहकों के लिये अब वहां सांस लेना मुश्किल होगा। दक्षिणपंथी अब संख्या में दोगुने हो गये हैं तो समाजवादी और जनवादियों नगण्य रह गये हैं। मूलतः जनवादियों को समाजवादियों का ही कहार कहा जाता है। जनवादियों का देश में वर्चस्व अधिक नहीं है पर समाज को गरीबों, मजदूरों, नारियों, बच्चों तथा वृद्धों के वर्गों में बांटकर उससे बहलाकर राज्यप्रबंध हासिल करने में वह समाजवादियों के सहायक रहे हैं।  हम मानते हैं कि वैसे तो हमारे देश आम जनमानस कभी वर्गों में बंटकर मतदान नहीं करता पर प्रचार माध्यमों में भी इन विचाराधाराओं के विद्वानों का वजूद अधिक है इसलिये यह सच कोई नहीं बताता-यहां तक दक्षिणपंथी भी इससे बचते हैं क्योंकि कहीं न कहीं क्षेत्र, भाषा तथा धर्म की आड़ में वह भी अपने संगठन चलाते हैं, जबकि इनका मुख्य साथी मध्यम वर्ग हैं जिसे कोई भी विचाराधारा अपनत्व नहीं दिखाती। 
                    एक स्वतंत्र लेखक के रूप में अब हमारे सामने दक्षिणपंथी (राष्ट्रवादी) संगठन हैं जिनसे हम यह पूछना चाहते हैं कि कथित रूप से देश में हिन्दूओं की संख्या घट रही है तो फिर उन्हें चुनावों में लगातार कैसे इतनी सफलता मिल रही है? जवाब भी हम देते हैं कि वह भी जनवादियों और समाजवादियों की तरह भ्रमित न रहें-जिन्होंने हमेशा ही समाज को वर्गो में बांटकर उसका भला करने का ढोंगे किया। देश सदियों तक गुलाम रहने का इतिहास तो यह दक्षिणपंथी बताते हैं पर यह समझें कि यह तत्कालीन अकुशल राज्य प्रबंध के अभाव के कारण हुआ था।  अंग्रेजी पद्धति से चल रहा शासन देश के अनुकूल नहीं है इसलिये एक नये प्रारूप का राज्य प्रबंध होना चाहिये-यही महाराष्ट्र के निकाय चुनावों का संदेश है। यह लेखक मूलतः भारतीय अध्यात्मिकवादी विचाराधारा का है फिर भी यह मानता है कि लोग चाहे किसी वर्ग या धर्म से हो वह बेहतर राज्य प्रबंध के लिये मतदान करता है। यह जातपात या भाषा का आधार ढूंढना ठीक नहीं है। यह भी साफ कहना चाहते हैं कि अभी भी दक्षिणपंथियों (राष्ट्रवादी) को अपनी कुशलता राज्य प्रबंध में दिखानी है-उन्हें यह नहीं समझना चाहिये कि वह अपने लक्ष्य मध्यम वर्ग की सहायता के बिना इस तरह प्राप्त कर लेंगे। साथ ही यह भी कि उनकी राज्य प्रबंध में नाकामी भारतीय संस्कृति, धर्म तथा कला को भारी हानि पहुंचायेगी।
---------

अध्यात्मिक पत्रिकाएं